सौरव गांगुली से मिलने घर पहुंचे अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 13 जनवरी (नि.सं.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कुछ दिन पहले अस्पताल से घर लौटे है। फिलाहल वे स्वस्थ्य है। आज सिलीगुड़ी के विधायक और सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य गांगुली को देखने उनके घर पहुंचे।


इस दौरान उन्होंने लंबे समय तक गांगुली से बातचीत की। बाद में, अशोक भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि सौरव गांगुली पूरी तरह स्वस्थ्य है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद फिर से गांगुली के ह्रदय की एक प्रमुख धमनी में स्टेंट डाला जाएग।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *