स्पेयर पा‌र्ट्स के साथ एक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी, 16 अक्टूबर (नि.सं.)। एसएसबी की 41वीं बटालियन के जोरलाजोत कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से नेपाल ले जा रहे स्पेयर पार्ट्स के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विजय मुर्मू  है।


एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर पिलर संख्या 94/4 से 94/5 के बीच गश्ती अभियान चलाई। इस दौरान दो व्यक्तियों को भारतीय सीमा से नेपाल की ओर जाते देखा गया। इसके बाद एसएसबी के जवानों द्वारा दोनों व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया।

इस बीच एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरा व्यक्ति पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी व्यक्ति के बैग से भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स बरामद की गयी।


समानों का वैध कागजात नहीं होने के कारण एसएसबी ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आवश्यक कार्यवाई के पश्चात जब्त सामानों के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को पानीटंकी कस्टम को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *