सिलीगुड़ी,14 जनवरी (नि.सं)। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव के साथ चल रहे काफिले के वाहन से धक्के लगने से आज एक युवक घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही मंत्री ने अपने एक सुरक्षा गार्ड को भी घायल युवक के साथ भेजा। पुलिस के वाहन से युवक को ले जाया गया।
घायल युवक का नाम हिरण्मय सुत्रधर है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 37 स्थित चयनपाड़ा का निवासी बताया गया है। मंत्री गौतम देव ने कहा कि बिना देखे ही युवक सड़क पार कर रहा था। तभी काफिले के एक वाहन के धक्के से वे घायल होए गए। फिलहाल घायल युवक के इलाज के लिए सभी व्यवस्था कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से वे स्थिति पर नजर बनाये हुए है। मंत्री ने आगे कहा कि शाम में वे युवक के घर भी जाएंगे ।