खोरीबाड़ी,25 जुलाई (नि.सं.)। एसएसबी की19 वीं वाहिनी के वाहिनी मुख्यालय और सभी समवाय में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान एसएसबी की19 वीं वाहिनी कमांडेंट मितुल कुमार के साथ दितीय कमान अधिकारी जय प्रकाश, उप कमांडेट रविकांत दिवेदी, सहायक कमांडेट (चिकित्सा ) डॉ.सुमित कुमार चौरसिया अन्य अधिकारियों व जवानो, संदीक्षा सदस्य और ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
19 वीं बटालियन के सभी समवाय और बाहरी क्षेत्र में कुल 2000 पौधे रोपे गए। कमांडेंट मितुल कुमार ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में सभी को अवगत कराते हुए कहा की पेड़ हमारे मित्र ही न ही हमारे जीवन रक्षक भी है, इन्ही पेड़ से हमे जीवनरुपि ऑक्सीजन प्राप्त होता है। इस मानसून में वाहिनी के अधिकार क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा।