एसएसबी की ओर से विभिन्न इलाकों में चलाया गया पेट्रोलिंग अभियान

खोरीबाड़ी, 24 जून (नि.सं.)। कोविड-19 को लेकर जारी लॉकडाउन के मद्देनजर सीमा पर आवागमन रोकने, राष्ट्रविरोधी तत्वों व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने, ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आज एसएसबी की 41वीं बटालियन के भात गांव बी कंपनी के इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में जवानों ने पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।


मिली जानकारी अनुसार कोविड-19 को लेकर जारी लॉकडाउन के मद्देनजर सीमा पर आवागमन रोकने, ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करने व अवैध गतिविधि आदि को रोकने के उद्देश्य से पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

पेट्रोलिंग अभियान एसएसबी बी कंपनी के भातगांव सहित विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। भारत नेपाल सीमा व संलग्न इलाकों में अवैध गतिविधियों को रोकने आदि को लेकर एसएसबी की 41वीं बटालियन के बी कंपनी भातगांव कैंप के जवान तत्पर है।इसे देखते हुए सीमाओं पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *