स्वनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को दिए गए मुर्गी के बच्चे

राजगंज १९ फरवरी (निं.स)। राजगंज की महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने की उद्देश्य से आज पशु संसाधन विकास विभाग की तरफ से उन्नत प्रजाती के मुर्गियों के बच्चे दिये गए। एक कार्यक्रम के माध्यम से पशु संसाधन विकास विभाग की तरफ से 2900 महिलाओं को नि:शुल्क मुर्गी के 5 बच्चे दिये जाएंगे।


पशु संसाधन विभाग के अधिकारी उमाशंकर सेन ने कहा कि राजगंज ब्लाक के स्वर्निभर समूह के महिलाओं को आरआईआर प्रजाती की मुर्गीयों के बच्चे दिये गये है। बुधवार को कुल 1600 महिलाओं को मुर्गीयों के बच्चे दिये गये है। इन मुर्गीयों की खासियत है कि यह 5 महीने के बाद से ही अंडे देना शुरू कर देती है।

साधारण प्रजाती की मुर्गी के मुकाबले आरआईआर प्रजाती की मुर्गी दो गुणा अंडे ज्य़ादा दे सकती है। राजगंज ब्लॉक की महिलाएं मुर्गी पालन कर अपना जीवन यापन कर सकती है। मुर्गी पालन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण और किताब भी दिये जा रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *