खोरीबाड़ी,27 जून (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर एसएसबी की 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के जवानों ने दूधगेट के पास से टोके के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी नक्सलबाड़ी के निवासी बताये जा रहे है।
एसएसबी से मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर दूधगेट के समीप दो व्यक्तियों को रोककर चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान उनके पास से एक टोके बरामद की गयी है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार किया गया।
एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्यवाई पश्चात टोके सहित दोनों को टुकुरिया झाड़ वन विभाग को सौंप गया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।