‘टॉक टू मेयर’ पर सियासत! गौतम देव ने शंकर घोष से शिकायत वापस लेने की अपील की

सिलीगुड़ी, 25 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गौतम देव अपने आवास से ‘टॉक टूमेयर’ कार्यक्रम चला रहे है। हालांकि, घर से इस कार्यक्रम को संचालित करने में उन्हें कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गौतम देव ने शंकर घोष से शिकायत वापस लेने की अपील की है जानकारी के मुताबिक, पहले ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम सिलीगुड़ी नगर निगम भवन से चलाया जाता था। लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष की शिकायत पर जिला चुनाव अधिकारी के निर्देश से इसे बंद करना पड़ा। इसके बाद आम लोगों से जुड़ाव बनाए रखने के लिए गौतम देव ने अपने घर से ही ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम शुरू किया। आज इस कार्यक्रम का पांचवां चरण आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने कई लोगों के फोन कॉल लेकर उनकी समस्याएं सुनी। गौतम देव ने बताया कि घर से कार्यक्रम चलाने में तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में उन्होंने शंकर घोष से अपनी शिकायत वापस लेने की अपील की है, ताकि चुनाव आयोग की अनुमति मिलने पर फिर से नगर निगम भवन से ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम शुरू किया जा सके, जिससे आम लोगों को ज्यादा सुविधा होगी। वहीं, इस मामले पर शंकर घोष ने फोन पर बताया की अगर गौतम देव लिखित रूप से अनुरोध करते हैं, तो वे इसे चुनाव आयोग के सामने रखेंगे। अंतिम फैसला चुनाव आयोग ही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *