आग्नेयास्त्र के साथ छह बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 30 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्ति नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाकर छह बदमाशों को एक आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार बदमाशों के नाम राजेश क्षेत्री, शुभम रॉय, पृथ्वी सोनी, सायन बर्मन, सुमन शाखानी एवं राहुल हुसैन बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने शास्त्री नगर इलाके में अभियान चलाया।

इस दौरान संदिग्ध छह लोगों को देखा गया। जब सभी की गहनता से छानबीन की गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा, एक राउंड जिन्दा कारतुस सहित कई हथियार बरामद हुआ।


पुलिस को संदेह है कि यह सभी बदमाश शास्त्री नगर इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *