सिलीगुड़ी, 9 मई (नि.सं.)। एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने रविवार को फूलबाड़ी मर्डर मोड़ इलाके से तीन भैंसों को जब्त किया है। साथ ही इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम सराफत हुसैन और शफीकुल इस्लाम है।
बताया गया है कि पुलिस ने फूलबाड़ी मर्डर मोड़ पर एक वाहन को रोका। इसके बाद में वाहन में तलाशी कर वाहन से तीन भैंसों को बरामद किया गया। पुलिस ने घटना में तस्कर गिरोह के दो मुख्य सरगनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध कारोबार में लिप्त हैं।आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।