खोरीबाड़ी, 21 अप्रैल (नि.सं.)। तस्करी से पहले 13 तोते बरामद किए गए है। साथ ही इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बातया गया है कि घोषपुकुर वन विभाग को खबर मिली थी कि आज खोरीबाड़ी के भालुकगाड़ा इलाके में तोतों की तस्करी की जा रही है।
इसी खबर के आधार पर उक्त इलाके में अभियान चलाकर 13 तोतों को बरामद किया गया। इस घटना में प्रदीप महातो (35) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में घोषपुकुर वन विभाग के रेंजर सोनम भूटिया ने कहा कि वन विभाग ने गुप्त सूत्रों से खबर मिलने के बाद पक्षियों को बरामद किया है और घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पक्षियों को कहां से लाया गया था और तस्करी का प्रयास कहां किया गया था। इसकी जांच की जा रही है। शुक्रवार को आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।