तस्करी से पहले 1 किलो 826 ग्राम सोना के बिस्कुट बरामद, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 30 मई (नि.सं.)। डीआरआई की टीम ने एनजेपी स्टेशन पर खड़ी ब्रह्मपुत्र-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से एक ट्रॉली के अंदर से 94 लाख रूपये का तस्करी होने वाला सोना बरामद की है। वहीं, डीआरआई ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनो आरोपी का नाम अशोक कुमार सोनी और नोरत्न नाई है। अशोक कुमार सोनी हुगली और नवरत्न बीकानेर का निवासी बताया गया है।


डीआरआई पक्ष के वकील से मिली जानाकरी के अनुसार रविवार रात को गुप्त सूत्रो से मिली खबर के आधार पर एक अभियान चलाई गई। इस दौरान गुवाहाटी से आ रही ब्रह्मपुत्र-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी ली गई। जहां अशोक कुमार सोनी और नोरत्न नाई के ट्रॉली बैग के अंदर सोना का बिस्कुट बरामद की गई। जिसके बाद डीआरआई ने सोना के कागजात मांगे। लेकिन दोनों में से कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद डीआरआई ने दोनों को गिरफ्तार किया। डीआरआई ने दोनों आरोपियों की ट्रॉली से कुल 11 सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। जिसका वजन1 किलो 826 ग्राम है। बरामद सोने की बाजार कीमत 94 लाख 82 हजार रुपये आंकी गई है।

डीआरआई को संदेह है ये दोनों आरोपी इस सोना को इंडो – म्यांमार बॉर्डर से लेकर गुवाहाटी से ट्रेन के माध्यम से सिलीगुड़ी होते हुए दिल्ली में तस्करी करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही सिलीगुड़ी में डीआरआई ने उसे सोना के साथ गिरफ्तार कर लिया है। डीआरआई की‌ टीम ने आज दोनां आरोपियों को 104 कस्टम एक्ट 1962 के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां पर न्यायाधीश ने सरकारी और बचाव पक्ष की दलील को सुनने के बाद दोनो आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर जमानत दे दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *