विधाननगर,14 मार्च (नि.सं.)। विधाननगर पुलिस ने बांग्लादेश में तस्करी से पहले 24 भैंसों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विशाल कुमार यादव (22) और गुड्डू अंसारी (32) हैं।
बताया गया है कि विधाननगर पुलिस ने आज बिहार से बांग्लादेश में भैंसों की तस्करी करने से पहले मुरलीगंज चेक पोस्ट और विधाननगर पेट्रोल पंप पर दो ट्रक जब्त किया। इस दौरान ट्रक से 24 भैंसों को बरामद किया गया। इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। विधाननगर पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।