तस्करी से पहले हिरण की खाल और पैंगोलिन की शल्क के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर बैकुंठपुर वन विभाग के सारूगाड़ा रेंज के वनकर्मियों ने रविवार सुबह उदलाबाड़ी बाईपास इलाके में अभियान चलाकर हिरण की खाल और पैंगोलिन की शल्क बरामद की है। इस घटना में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम विष्णु जैन है।

वन विभाग सूत्रों के अनुसार आज तड़के करीब चार बजे असम के तेजपुर से तीन व्यक्ति एक वाहन से हिरण की खाल और पैंगोलिन की शल्क को तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे थे।

गुप्त सूत्रों से खबर मिलने के बाद वनकर्मियों ने उदलाबाड़ी बाईपास संलग्न इलाके में पहले से ताक पर थे। तस्करों को जैसे ही वनकर्मियों की होने की भनक लगते ही दो मौके से फरार हो गए, लेकिन वनकर्मियों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

इस दौरान व्यक्ति के पास से115 सेंटिमिटर हिरण की खाल समेत 2 किलो 100 ग्राम पैंगोलिन पैंगोलिन की शल्क बरामद किया गया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वन विभाग पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetperabet girişperabetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes