तस्करी से पहले राजगंज पुलिस ने पत्थरों से लदे दो ट्रकों को किया जब्त, दो गिरफ्तार

राजगंज,11 जनवरी (नि.सं.)। तस्करी से पहले राजगंज पुलिस ने पत्थरों से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। साथ ही इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम नारायण चक्रवर्ती (48)व मोहम्मद अदुत( 25) है। नारायण चक्रवर्ती दक्षिण दिनाजपुर के निवासी है और मोहम्मद अदुत किसानगंज इलाके का निवासी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार राजगंज पुलिस ने सोमवार रात को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के फाटापुकुर इलाके में गश्त के दौरान पत्थरों से लदे दो ट्रकों को जब्त किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पत्थरों के वैध दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन वे लोग कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा जाये। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *