सिलीगुड़ी,19 मई (नि.सं.)। कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए राज्य में लॉकडाउन लगाया गया हैं। लॉकडाउन के दौरान बाजार – हाट खोलने के लिए सरकार ने निर्देशिका भी जारी कर रखा हैं। फिर भी कई लोग निर्दश का उल्लंघन कर दूकान खोल कर रखा हैं। लगातार पुलिस की छापेमारी के बाद भी कुछ व्यवसायी निर्देशिका का धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ऐसी ही कुछ तस्वीर एनजेपी थाना इलाके के गेट बाजार से आज सामने आई हैं। जिसके बाद तस्वीर सामने आते ही एनजेपी थाने की पुलिस ने गेट बाजार में अभियान चलाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उनका अभियान लगातार चलता रहेगा।