खोरीबाड़ी,27 जनवरी (नि.सं.)। पड़ोसियों से टीवी का वॉल्यूम कम करने को कहने पर दो लोगों को हमले का शिकार होना पड़ा है। यह घटना सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी गौरसिंह जोत इलाके की है। बताया गया है कि टीवी का वॉल्यूम कम करने की घटना को लेकर बुधवार रात को दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद देखते-देखते भयानक रूप ले लिया। इस विवाद मेें दीनबंधु बर्मन और बुद्धदेव बर्मन नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना क बाद घायलों को नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से हमलाकारी आरोपी दीपुल गोस्वामी, मिठू गोस्वामी और विश्वनाथ गोस्वामी फरार हैं। खोरीबाड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दीनबंधु और बुद्धदेव बर्मन अपने पड़ोसियों को टीवी का वॉल्यूम कम करने की बात कहने गए थे। तभी उन पर हमला किया गया है।