चाय बागान से तेंदुए का शव मिला

राजगंज, 27 मार्च (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के बेलाकोबा संलग्न मंथनी एक नंबर प्रधानपाड़ा गांव के एक चाय बागान से बुधवार को तेंदुए का शव बरामद किया गया है। बागान में काम करने के दौरान एक मजदूर ने सबसे पहले तेंदुए के शव को देखा। इसके बाद उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों को इस बारे में बताया। खबर फैलते ही इलाके में तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेंदुए की उम्र लगभग 2-3 साल था। बाद में बेलाकोबा रेंज के वन अधिकारियों को इसकी सुचना दी गई। सुचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *