तीस्ता नदी में दोस्तों के साथ नहाने उतरा एक युवक पानी में डूबा

तीस्ता नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने उतरा एक युवक पानी में डूब गया। यह घटना रविवार शाम को राजगंज ब्लॉक के गाजलडोबा संलग्न निपानिया गांव इलाके के तीस्ता नदी की है। युवक का नाम राज राय(18) है। वह राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रधानपारा इलाके का निवासी बताया गया है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बीते कल दोपहर तीन दोस्त स्कूटी से बैकंठपुर जंगल गाजलडोबा से सटे निपानिया गांव इलाके में घूमने आए थे। शाम में तीनों दोस्त नदी में नहाने उतरे। लेकिन, तभी राज राय नदी में डूब गया। इधर, दूसरे दोस्तों की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहूंचे। खबर मिलते ही परिवार वाले और भोरेर आलो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बीते कल रात से ही राज की तलाश शुरू कर दी। वहीं, आज सुबह से एक बार फिर युवक की तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusgrandoperabetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişmatbet girişpusulabet girişcasibom girişcasibom girişsuperbetin girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetmatbetsekabetjojobetbetciosekabetjojobetmarsbahisimajbetgrandpashabetholiganbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelergrandpashabetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabetbetwoon Built with ❤︎ by appycodes