तीस्ता नदी के किनारे से दो अज्ञात शव बरामद, सेना जवान होने की आशंका 

सिलीगुड़ी ,14 अक्टूबर (नि.सं.)। भक्तिनगर थाना की पुलिस ने छह माइल के लालटूंग बस्ती संलग्न तीस्ता नदी के किनारे से दो अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। बरामद दोनों शव पूरी तरह से सड़ चुके हैं। हालांकि,पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि बरामद शव लापता भारतीय जवान के हो सकते है। बताया जा रहा है कि आज सुबह स्थानीय लोगों से पुलिस को खबर मिली कि तीस्ता नदी के किनारे दो व्यक्ति का शव देखा गया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को निकालने का कार्य शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने करीब 12 घंटे के बाद दोनों शवों को बरामद कर लिया।

उल्लेखनीय है कि गत 4 अक्टूबर को सिक्किम में बादल फटने के कारण तीस्ता का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। जिसके कारण तीस्ता नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए सिक्किम में जल प्रलय ला दिया था। तीस्ता के इस प्रलय में सेना के 22 जवान भी लापता हो गए थे। जिनमें दो जवान का पता चला था। लेकिन बाकी जवानों की अभी भी तलाश जारी है। जिस वजह आज बरामद दोनों शवों के सेना जवान होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल भक्तिनगर थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दी है। वहीं, भारतीय सेना के अधिकारियों को शव शिनाख्त के लिए सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes