तेंदुए का शिकार कर सेल्फी लेना पड़ा महंगा, तीन गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,11 मार्च (नि.सं.)। फांसीदेवा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में जिस तेंदुए का सामना करने मात्र से लोग घबराते हैं उसे ही तीनों लोगों ने अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने उसका मांस खाया और फिर तेंदुए के साथ सेल्फी लेकर उसे पोस्ट भी किया। यह पोस्ट वायरल होती ही वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश शुरू की और तीन लोगों को दबोच लिया। आरोपियें के नाम पितालूस केरकेट्टा, मुकेश केरकेट्टा और तापस खुरा है। इनमें पितालुस और मुकेश फांसीदेवा के कमलाबागान का निवासी है और तापस मालबाजार का निवासी हैं।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले फांसीदेवा के कमलाबागान इलाके में एक तेंदुआ का शिकार करने के बाद आरोपी द्वारा तेंदुए के साथ सेल्फी लेने वाला एक पोस्ट वायरल हुआ था। जिसके बाद यह पोस्ट प्रशासन के नजर में भी आई। इस बीच घटना की जांच में जुटी वन विभाग के कर्मियों को सफलता हाथ लगी। शुक्रवार को एसएसबी की 41वीं बटालियन और घोषपुकुर वन विभाग ने खोरीबाड़ी के फौजीजोत इलाके में संयुक्त अभियान चलाया और तेंदुए की खाल और नाखून सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस घटना में दो बाइकों को भी जब्त किया गया है।

घोषपुकुर वन विभाग के रेंजर सोनम भूटिया ने कहा कि जांच की सफलता फेसबुक पोस्ट में तेंदुए की वायरल तस्वीर के कारण हुई है। इस वयस्क तेंदुए की खाल को नेपाल में तस्करी की योजना थी। बरामद तेंदुए की खाल 110-52 सेमी है। हालांकि, तेंदुए की खाल और नाखून मिले है, लेकिन तेंदुए का सिर नहीं मिला है। बाद में आरोपियों को फांसीदेवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शनिवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes