तेदुंए केे हमले में महिला घायल, चाय श्रमिकों ने वन विभाग कार्यालय का किया घेराव

नक्सलबाड़ी,19 मार्च (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत विजय नगर चाय बागान में तेदुंए केे हमले में एक चाय श्रमिक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया गया है कि घायल महिला निजी नर्सिंग होम में इलाजरत है। घायल महिला का नाम अनीता सुब्बा (38) है।


सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी सदस्य राजू सरकार ने बताया कि गुरूवार शाम करीब 4 बजे उक्त महिला चाय श्रमिक अन्य श्रमिकों के साथ विजय नगर चाय बागान में में कार्यरत थी। तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसके नक्सलबाड़ी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे उत्तरबंग मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन घायल महिला को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

राजू सरकार ने बताया कि तेंदुए के हमला को देखते हुए चाय श्रमिकों ने आज काम बंद करते हुए टुकुरिया झाड़ वन विभाग का घेराव कर उचित कदम उठाने की मांग की। टुकरिया झाड़ वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च अभियान व दो पिंजरें लगाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान गौतम घोष, राजू सरकार, तूफान मल्लिक, आर मुखर्जी, चाय श्रमिक सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *