नक्सलबाड़ी में पोस्टर फाड़ने को लेकर बवाल, 4 गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी, 9 अप्रैल(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में पोस्टर फाड़ने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच जबरदस्त झड़प हुई। इस घटना में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी के रायपाड़ा इलाके में तृणमूल के पोस्टर फाड़ने का आरोप बीजेपी पर लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई घंटों तक तनाव बने रहने के बाद रात में केंद्रीय बल और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर स्थिति को काबू में किया।
घटना में बीजेपी के 2 कार्यकर्ता और तृणमूल के 2 कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार लोगों में बीजेपी के दीप्त राय और सागर राय, जबकि तृणमूल के बशिष्ठ प्रसाद और संतु राय शामिल है। इन पर छेड़छाड़, धमकी और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *