बांग्ला नववर्ष के अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

सिलीगुड़ी, 15 अप्रैल (नि.सं.)। बांग्ला नववर्ष के अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से बाघाजतीन पार्क में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, मेयर परिषद के सदस्य, विभिन्न वार्डों के पार्षद और शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। स्थानीय कलाकारों के गीत, नृत्य और कविता-पाठ ने उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इसके बाद विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात बाघाजतीन पार्क से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर की प्रमुख सड़कों का भ्रमण करते हुए सूर्य सेन पार्क के सामने जाकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम लोग भी शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *