पोस्टल बैलेट में नाम गायब, सिलीगुड़ी में वोटकर्मियों की चेतावनी

सिलीगुड़ी, 14 अप्रैल (नि.सं.)। पोस्टल बैलेट सूची में नाम न होने से नाराज़ वोटकर्मियों ने सिलीगुड़ी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस वजह से कई वोटकर्मी अपना मतदान नहीं कर सके और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वोट देने का अधिकार नहीं मिला, तो वे ड्यूटी पर भी नहीं जाएंगे।
मंगलवार को सिलीगुड़ी बॉयज स्कूल में चुनाव आयोग के खिलाफ वोटकर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि SIR के बाद उनका नाम मतदाता सूची में मौजूद है और उन्होंने समय पर पोस्टल बैलेट के लिए फॉर्म भी जमा किया था, फिर भी सूची में नाम नहीं जोड़ा गया।


स्थिति को संभालने के लिए सिलीगुड़ी के सब-डिविजनल इलेक्शन ऑफिसर विकास रुहेला मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी सुधार की गुंजाइश है।

वहीं, घटना की खबर मिलते ही भाजपा उम्मीदवार शनकर घोष और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में गौतम देव ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। इस घटना के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं और प्रशासन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *