ठंगी के आरोप में सिलीगुड़ी में फर्जी महिला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,5 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक वर्दी वाले को दुसरे वर्दी वाली के हाथों ठगी का शिकार होना पड़ा। प्रधाननगर थाने में ठगी का मामला दर्ज होने के बाद इसका खुलासा हुआ है। सिलीगुड़ी जंक्शन ट्रैफिक में कार्यरत सिविक वालंटियर असीम सरकार ने महिला द्वारा ठगी का शिकार होने का मामला दर्ज कराया है।


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल एक महिला ने असीम सरकार को पहले प्रेम जाल में फसाया फिर शादी का झांसा देकर उससे रूपये ठगती थी। उसे यह पता नहीं था की जिस महिला से वे प्रेम कर रहा है वे पुलिस कांस्टेबल ही नहीं है।असीम सरकार को जब लक्ष्मी राय पर संदेह हुआ तो वह मामले की छानबीन शुरू किया।

छानबीन के दौरान असीम सरकार को पता चला कि लक्ष्मी राय पहले से ही शादी सुदा है। उसके दो बच्चे भी है। इसके बाद असीम सरकार ने लक्ष्मी राय पर ठगी का आरोप लगाते हुए प्रधाननगर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाया। शिकायत के आधार पर प्रधाननगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू किया।


इस दौरान पुलिस को पता चला कि लक्ष्मी राय नामक उक्त महिला कूचबिहार के घोक्साडांगा थाना में कार्यरत है। उसी के नाम का फायदा उठाकर एक दुसरी महिला ने लक्ष्मी राय के नाम से जाली आई कार्ड बना कर सिलीगुड़ी में घूम रही है। इसके बाद पुलिस ने बीती रात लक्ष्मी राय को गिरफ्तार किया।आज उसे अदालत में पेश किया गया है।

वहीं, आरोपी महिला ने लक्ष्मी राय ने बताता कि कूचबिहार में उसके एक दोस्त ने इस जाली आई कार्ड को बनाकर उसे दिया था। उसने किसी के साथ भी ठगी नहीं की है।

दूसरी तरफ, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के वेस्ट जोन के एसीपी चिन्मय मित्तल ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ एक सिविक वालंटियर ने ठगी का शिकायत दर्ज किया था। इसी के आधार पर उक्त महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास से सिविक वालंटियर का एक जाली आई कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *