उत्तर बंगाल, समाचार
खोरीबाड़ी में एक के बाद एक 3 लॉरी हादसे का शिकार, इलाके में दहशत
खोरीबाड़ी, 2 मई (नि.सं.)। लगातार तीन मालवाहक लॉरियों के हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना 327 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के गोंडोगोल जोत क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, इलाके में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान देर रात दो और तड़के सुबह एक लॉरी हादसे का शिकार हो गई। नियंत्रण खोने के बाद तीनों लोरियां सड़क किनारे बने दो घरों और दुकानों में जा घुसी, जिससे भारी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लॉरियों को जब्त कर लिया। खोरीबाड़ी थाने की की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
