तीन बांग्लादेशी सहित पांच भारत-बांग्लादेश सीमा से गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 19 जुलाई (नि.सं.)। भारत-बांग्लादेश सीमा अंतर्गत फांसीदेवा से तीन बांग्लादेशियों और दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद बिप्लब हुसैन, मोहम्मद अबू बक्कर सिद्दीकी, मोहम्मद सियाम, मोहम्मद मुस्लिम और मोहम्मद नहिम है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फांसीदेवा के चटहाट अंचल इलाके के पियाजीमोड़ में एक चार पहिया वाहन को अभियान चलाकर पकड़ा गया। हालांकि पुलिस की अभियान का आभास होने पर तीन बांग्लादेशी मौके से फरार हो गए। फिर भी तीन बांग्लादेशियों और दो भारतीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि यह सभी मवेशी तस्करी की योजना बना रहा था। आरोपियों के पास से पुलिस को दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, बांग्लादेशी टका 90 बरामद किए है। आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet Built with ❤︎ by appycodes