सिलीगुड़ी,11 फरवरी (नि.सं.)। करीब तीन लाख रुपये की गांजे के साथ एक महिला को एनजेपी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गुप्त सुचना के आधार पर एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने आरोपित महिला को जनतापाड़ा इलाके से गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पास 30 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
जिसका अनुमानित मूल्य तीन लाख के करीब है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला लंबे समय से एनजेपी और भक्तिनगर इलाकों में गांजा का कारोबार कर रही थी। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि उक्त महिला के साथ और कौन कौन शामिल है। आरोपी महिला को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।