तीस्ता नदी से युवती का शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 4 अगस्त (नि.सं.)। तीस्ता नदी से एक युवती का शव बरामद किया गया है। यह घटना जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के कादोबाड़ी के मदारगंज गांव की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज कुछ युवक नाव से तीस्ता नदी में मछली पकड़ रहे थे। तभी उक्त युवती साइकिल लेकर नदी के किनारे खड़ी थी और अचानक वह तीस्ता नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद स्थानीय लोग नाव लेकर युवती को नदी से निकालने की कोशिश की, लेकिन युवती को नदी से निकाल नहीं पाये। बताया गया है कि उक्त युवती घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर तक बह कर चली गयी थी।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवती को बरामद किया। हालांकि, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdeneme bonusu veren sitelergameofbetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes