टोल टैक्स से बचने के लिये वाहन ने टोल गेट के कर्मचारी को मारी टक्कर, दो गिरफ्तार

राजगंज,4 अप्रैल (नि.सं.)। टोल टैक्स से बचने के लिए एक टोल गेट कर्मचारी को धक्का मारकर फरार होेने के मामले में राजगंज पुलिस ने कूचबिहार से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम प्रहलाद दास (25) और मजीदुल शेख (21) हैं। ये दोनों आरोपी कूचबिहार के दक्षिण घोगारकुठी के निवासी है। पुलिस ने घटना में चार पहिया वाहन भी जब्त कर लिया है।


उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को जलपाईगुड़ी से एक चार पहिया वाहन राजगंज के पानीकौरी इलाके में टोल गेट पर आकर रुका। उनके पास फास्ट टैग न होने के कारण उन्होंने वाहन को वीआईपी रोड पर घुसा दिया। इसके बाद जब कार्यरत कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की तो वे कर्मचारियों से विवाद करने लगे। तभी एक कर्मचारी ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो वाहन ने कर्मचारी को घसीटते हुए कुछ दूर ले गया। जिसकेे चलते कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि, वाहन को रोका नहीं जा सका।

बाद में टोल गेट के कर्मचारियों ने राजगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने बीती रात कूचबिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कूचबिहार से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.