बालू और मिट्टी तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, फांसीदेवा में तीन ट्रैक्टर जब्त 

 फांसीदेवा, 29 मई (नि.सं.)। दार्जिलिंग जिला पुलिस ने बालू और मिट्टी तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति लागू की है। इसी के तहत फांसीदेवा के चटहाट अंचल के निरखिनगछ क्षेत्र में अभियान चलाकर पुलिस ने मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए।जानकारी के अनुसार, तस्कर सरकारी निर्देशों को नजरअंदाज कर पुलिस से बचते हुए अवैध रूप से मिट्टी की ढुलाई कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर फांसीदेवा थाने की पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस इस पूरे मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes