दुर्घटना के बाद ईस्टर्न बाईपास पर सक्रिय ट्रैफिक विभाग! सुबह चला विशेष अभियान  

सिलीगुड़ी, 30 नवंबर (नि.सं)। ईस्टर्न बाईपास पर एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई लोगों की जान चली गई है।
शनिवार को भी एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आशीघर सब ट्रैफिक गार्ड की पहल पर ईस्टर्न बाईपास पर बैरिकेड तो लगा दिए गए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस काफी नहीं है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि हर मोड़ पर कुछ ट्रैफिक कर्मचारी तो है, लेकिन बाईपास के ज्यादातर हिस्सों में कोई निगरानी नहीं है। गाड़ियां एक के बाद एक उल्टी दिशा से आ रही हैं। ट्रैफिक पॉइंट तो है, लेकिन वहां कोई पुलिस इंचार्ज नहीं है।
इसके अलावा, सड़क पर वाहन की अवैध पार्किंग के नजारे भी देखने को मिले है। हालांकि हादसे के बाद प्रशासन शुरू में हरकत में आया, लेकिन आरोप है कि कुछ देर बाद पहले जैसी स्थिति लौट आई। हालांकि, रविवार सुबह ट्रैफिक डिपार्टमेंट कुछ सक्रिय हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने डंपिंग ग्राउंड मोड़ पर स्पीड गन से खास ऑपरेशन चलाया। तेज रफ्तार गाड़ियों को रोककर चालान काटे गए और बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वालों को पकड़कर जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes