ट्राई साइकिल से असम भ्रमण पर निकले दिव्यांग खोकन मांझी

राजगंज, 4 अक्टूबर (नि.सं.)। खोकन मांझी (40) नामक एक दिव्यांग व्यक्ति अपने ट्राई साइकिल से कोलकाता से असम-गुवाहाटी भ्रमण के लिये निकले है। खोकन मांझी उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के संग्रामनगर के रहने वाले हैं। उनके दोनों पैर काम नहीं करते। वह ट्राई साइकिल के जरिये चलते-फिरते है। वह अपने मन की ताकत से एक लंबी यात्रा शुरू की है। करीब 15 दिन का सफर तय करने के बाद आज वह राजगंज ब्लॉक के फूलबाड़ी पहुंचे है।


उनकी ट्राई साइकिल के चारों ओर टब में विभिन्न प्रकार के पौधे है। साथ ही सूखे भोजन और पीने के पानी भी है। खोकोन मांझी ने कहा कि वह 15 दिन पहले ट्राइसाइकिल लेकर असम के रवाना हुए है। वह रास्ते में धार्मिक स्थलों का दर्शन करते है।

उनकी यह यात्रा ईश्वर और वृक्षों के प्रति प्रेम का संदेश देना है। वह रोजाना 30-40 किमी साइकिल चलाते है और जिस जगह पर रात हो जाती है वह वहां ही सो जाते है। उनका मकसद असम के कामरूप कामाक्ष्य मंदिर के दर्शन करना है।


उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने भगवान की भक्ति करनी चाहिए। साथ ही पेड़-पौधों की सुरक्षा व पौधरोपण करना चाहिए। केवल भगवान और पेड़ ही लोगों को जीवित रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *