सिलीगुड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, छात्रों को दिलाई गई संरक्षण की शपथ

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी के श्री गुरु विद्यामंदिर स्कूल में प्रशासन की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्रों और उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीओ विकास रुहेला, दार्जिलिंग के एडीएम सुमित कुमार राय, बैकुंठपुर वन प्रभाग के डीएफओ मुदित कुमार, वाइल्ड लाइफ के सीसीएफ जे.बी. भास्कर तथा सिल्वी कल्चर डिवीजन की डीएफओ उमा रानी सहित कई प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कम करना, पेड़ लगाना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जैसे छोटे-छोटे कदम उठाकर भी पर्यावरण को बचाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही प्रकृति की सुंदरता और संतुलन को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinperabetjokerbetmobilbahisjojobetjojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasjojobetJojobetGrandpashabetmariobetGrandpashabeturfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişcasibomsekabet girişpusulabet girişVDCasinosuperbetincasibom casibom pusulabet güncel girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonbetsalvadorteosbetbahiscasinoradissonbetholiganbetjojobetjojobetjojobetpornobahiscasinocasibommatbetsekabetimajbetpusulabetbetciosekabetjojobetmarsbahisholiganbetgrandpashabetimajbetteosbetonwin girişsahabet girişpornoŞans Casinojojobet grandpashabetazhar-itay.com grandpashabetbets10betwoonjojobetperabetperabet girişperabet girişjojobetcasibomtipobetgrandpashabetjojobetjojobetholiganbetradissonbetbahiscasinoteosbetbetsalvadorcasinomilyonbetplaymercurecasinocasibomcasibomgrandpashabet girişcasibom girişcasibomgrandpashabet girişcasibom Built with ❤︎ by appycodes