बेलाकोबा में तृणमूल महिला कांग्रेस की ओर से ‘दीक्षा’ कार्यक्रम का आयोजन

राजगंज,18 जनवरी (नि.सं.)। महिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा बेलाकोबा में ‘दीक्षा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजगंज ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस की पहल पर शनिवार को शिकारपुर ग्राम पंचायत के देवी चौधुरानी सभा कक्ष में किया गया। जहां राजगंज ब्लॉक की कई महिला कार्यकर्ता समर्थक शामिल हुई। इस दौरान पनीकौरी ग्राम पंचायत के 18/97 डांगापारा बूथ की भाजपा पंचायत सदस्य कल्पना बर्मन भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई। राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने कल्पना बर्मन को पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन व राजगंज विधायक खगेश्वर राय, जलपाईगुड़ी जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा राय बर्मन, जलपाईगुड़ी जिला महिला अध्यक्ष नूरजहां बेगम, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, राजगंज ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष सरबनी धारा सहित अन्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *