तस्करी से पहले हाथी दांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

फांसीदेवा, 9 मार्च (नि.सं.)। तस्करी से पहले फांसीदेवा – घोषपुकुर वन विभाग और एसएसबी 41वीं बटालियन ने मंगलवार रात संयुक्त अभियान चलाकर घोषपुकुर कॉलेज संलग्न इलाके में हाथी दांत की तस्करी के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम बुदू समद (54) और नीतू लाल नगेसिया (50) शामिल है।


दोनों तस्कर फांसीदेवा के चटहाठ के तारबंधा के निवासी है। जब्त हाथी दांत का वजन करीब 136 ग्राम था। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य करीब तीन लाख रुपये है। घोषपुकुर रेंजर सोनम भूटिया के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना  के आधार पर एसएसबी की मदद से घोषपुकुर इलाके से हाथी दांत के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जिसे तस्करी के उद्देश्य से तस्कर नेपाल ले जाया जा रहा था। जब्त हाथी दांत का सिर्फ 12 सेमी है। बाकी कहां है, इसे पता लगाने के लिए दोनों तस्करों को फांसीदेवा थाना को सौंपा दिए गए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *