तूफानगंज, 22 अप्रैल (नि.सं.)। तूफानगंज अंदारान फूलबाड़ी साहापाड़ा में लापता वृद्धा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक का नाम मिलन साहा (70) है। बताया गया है कि उक्त वृद्धा कल शाम से लापता थी।
आज सुबह वृद्धा के घर से कुछ दूरी पर मकई के खेत से वृद्धा का बरामद किया गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही तूफानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।