खोरीबाड़ी,4 अप्रैल (नि.सं.)। 2025 तक टीबी मुक्त बंगाल, टीबी मुक्त भारत के निर्माण और टीवी रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज खोरीबाड़ी ब्लॉक के दुलाल जोत नेपाली प्राथमिक विद्यालय में टीबी रोग को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है।
टीबी रोग के लक्षण और इलाज के बारे में आम लोगों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बीच जागरूकता संदेश दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के माध्यम से टीबी रोगियों में खाद्य सामग्रियां भी वितरित की गई और तीन स्थानीय स्कूलों को पुरस्कृत किया गया।
इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी नित्यानंद पाल ने कहा कि टीबी का पता चलने पर उचित चिकित्सा देखभाल से इसे ठीक किया जा सकता है। पिछले साल टीबी रोग से 100 लोग ठीक हुए थे। टीबी रोगियों के साथ-साथ संक्रमितों के परिवार के सदस्यों का भी जांच किया गया था।
