टावर लगाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का मुखिया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,11 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के साइबर क्राइम विभाग की टीम ने टावर लगाने के नाम पर लोगों के ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कुंदन महतो हैं।


आरोपी को साइबर विभाग की टीम ने आसनसोल से गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाया हैं। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी। मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी साइबर थाने में माटीगाड़ा की एक महिला ने टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में महिला ने दो लाख रूपये की ठगी होने की बात लिखी थी। शिकायत के बाद साइबर क्राइम विभाग की टीम ने जांच शुरू किया। जांच के दौरान साइबर क्राइम विभाग को कुंदन महतो का नाम पता लगा। जिसके बाद अभियान चलाते हुए साइबर क्राइम की पुलिस ने आरोपी कुंदन महतो को आसनसोल से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कुंदन महतो गिरोह का मुखिया हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *