यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच सिलीगुड़ी लौटे तीन विद्यार्थी

सिलीगुड़ी,24 फरवरी (नि.सं.)। यूक्रेन में फंसे 242 भारतीय अपने देश वापस लौट आए हैं। इन लोगों में अधिकांश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है छात्र छात्राएं हैं। 242 भारतीय छात्र-छात्रों में तीन सिलीगुड़ी के विद्यार्थी भी है। सुकृति दे, बितान बासु जो आज आपने घर सिलीगुड़ी लौटे है। फिलहाल अनन्ना मौत्रो दिल्ली में है।

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध से सिलीगुड़ी लौटे 3 युवकों के परिवार वालों में खुशी की लहर है। बताया गया है कि यूक्रेन में अभी भी सिलीगुड़ी के एक छात्र प्रीतम मालाकार फंसा हुआ है। वह पोल्टाबा मेडिकल यूनिवर्सिटी में फंसा हुआ है।

ज्ञात हो कि लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सैनिक अब यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुके हैं। बताया गया है कि अब तक 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स-टैंक्स तबाह करने का दावा किया। रूस तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes