अनलॉक में बंद है सिनेमा हॉल, आर्थिक संकट से जूझ रहे हॉल कर्मी के मदद के लिए सामने आई स्वयंसेवी संस्था

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (नि.सं.)। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में भी अब तक सभी सिनेमा हॉल बंद है। इसके चलते सिनेमा हॉल के कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझ न पड़ रहा है। जिसे देखते हुए एक स्वयंसेवी संस्था इनके मदद के लिए सामने आई है। आज सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम के सामने संस्था के सदस्यों ने सिनेमा हॉल के कर्मचारियों को नये कपड़े एवं खाद्य सामग्रियां सौंपी।
गौरतलब है कि पुरे देश में लॉकडाउन के समय से सभी सिनेमा हॉल बंद है। वहीँ, जब से अनलॉक शुरू हुआ, तब से देशभर में एक के बाद एक परिसेवा सुचारू हो रही है। लेकिन, सिनेमा हॉल के कर्मचारियों का कहना है कि सिनेमा हॉल को खोलने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीँ, हॉल के एक कर्मचारी सुजन दे ने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन एवं सामाजिक दुरी का पालन कर हॉल को फिर से खोला जा सकता है। सिनेमा हॉल के कर्मचारियों ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द सिनेमा हॉल को खोला जाये।    


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *