अपर बागडोगरा स्थित शुभमाया सूर्य नारायण हिंदी हाई स्कूल में जिम का मेयर ने किया उद्घाटन 

बागडोगरा,13 अप्रैल (नि.सं.)। कोरोना की स्थिति सामान्य होते ही स्कूल खोल दिए गए है। स्कुल में पढ़ाई के साथ – साथ शरीर को फिट रखने के लिए  राज्य सरकार ने स्कूलों में जिम खोलने का निर्णय लिया है। इसी को देखते हुए अपर बागडोगरा स्थित शुभमाया सूर्य नारायण हिंदी हाई स्कूल में बुधवार को अत्याधुनिक जिम सेवा का शुभारंभ किया गया।

जिसका उद्घाटन सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने किया। साथ ही मध्याह्न भोजन गृह एवं सर्व शिक्षा मिशन के वित्तीय सहयोग से आधे-अधूरे स्कूल भवन विवेकानंद ब्लॉक का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष पापिया घोष, नक्सलबाड़ी बीडीओ अरिंदम मंडल, जिला सहायक स्कूल निरीक्षक अरिंदम राय, प्राथमिक विद्यालय संसद के चेयरमैन दिलीप कुमार राय, पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के अध्यक्ष सुप्रकाश राय और अन्य उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद छेत्री ने कहा कि आज विद्यालय में मध्याह्न भोजन एवं विवेकानंद ब्लॉक का उद्घाटन किया गया है। इसके साथ – साथ ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जिम खोले गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes