यूपी क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंक डकैती मामले में सिलीगुड़ी से 9 वां आरोपी को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 अप्रैल (नि.सं.)। उत्तर प्रदेश में डकैती की घटना को अंजाम देने के एक मामले में यूपी क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल सर्विलेंस के सहारे सिलीगुड़ी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अशोक कुमार मंडल है। वह मालदा का निवासी है।


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी डकैती मामले का 9 वां आरोपी है। आज यूपी क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई है।

यूपी क्राइम ब्रांच टीम के निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को जिला चंदौली स्थित इलाहाबाद बैंक में डकैती की घटना घटी थी। इस घटना में करीब 6 करोड रुपए से ज्यादा का डकैती हुई थी। जिसके बाद इस मामले में अलग-अलग जगह पर अभियान चलाकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।


इसके बाद मोबाइल सर्विलांस के सहारे इस डकैत गैंग के 9 वां सदस्य अशोक कुमार मंडल को बीती रात सिलीगुड़ी के दशरथ पल्ली से गिरफ्तार किया गया। मंडल को पकड़ने में मेट्रोपॉलिटन की डीडी ने उन लोगों को काफी सहयोगिता किया है।

आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। इस पूरी डकैती घटना का खुलासा मोबाइल सर्विलेंस के कारण ही इतनी जल्दी संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *