उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू

सिलीगुड़ी, 5 अक्टूबर (नि.सं.)। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू आज अपने उत्तर बंगाल दौरे के लिए बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे। आज वह दिल्ली से सीधे बागडोगरा हवाई अड्डा पर उतरे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया।


मंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा मुख्य रूप से उत्तर बंगाल में सेवा और समर्थन यात्रा में शामिल होने के लिए है। इस दौरान जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत राय भी मौजूद थे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए कि रिजिजू ने कहा मैं सेवा और समर्थन यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तर बंगाल के दौरे पर पहुंचा हूं। मैं उत्तरबंगाल की सभी समस्याओं को सुनूंगा और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी करूंगा। इसके बाद वह जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गए। हालांकि, उन्होंने राजनीतिक स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *