इस्लामपुर, 13 जुलाई (नि.सं.)। उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद थाने के बालियामोड़ में एक भाजपा विधायक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 59 वर्षीय देवेंद्रनाथ राय के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने देवेंद्रनाथ राय के घर से 1 किलोमिटर दूर स्थित एक बंद दुकान के बरामदे में उनका फंदे से लटकता शव देखा। वह हेमताबाद विधानसभा के विधायक थे। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही हेमताबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज गवमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लगभग 1 बजे घर से किसी ने देवेंद्रनाथ राय को बुला कर लेकर गये थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। आज सुबह एक बंद दुकान के बरामदे में उनका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है।
परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या करने के बाद उन्हें फंदे से लटका दिया गया है। मृतक के परिवार ने दोषियों की गिरफ्तारी और सजा की मांग की है।