उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय परिसर से अज्ञात व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद

सिलीगुड़ी,18 सितंबर (नि.सं.)। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के परिसर से एक अज्ञात व्यक्ति का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो से गुजरते समय स्थानीय लोगों को दुर्गंध मिल रहा था। जब स्थनीय लोगों ने जंगल में जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पेड़ से झूल रहा था। इसके बाद जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही माटीगाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।


इधर, इसकी सूचना मिलते ही स्थनीय विधायक आनंदमय बर्मन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से विश्वविद्यालय परिसर के अंदर शव बरामद होने के बाद मामले को देखने का अनुरोध किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *