सिलीगुड़ी ,19 अप्रैल (नि.सं.)। वाहन बिक्री करने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को प्रधान नगर थाने की पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हीरक सिंघो है।
प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आरोपी को बीते 16 तारीख को कोलकाता के दक्षिण 24 परगना अंतर्गत नरेंद्रपुर थाना की संयोगिता से गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गत वर्ष 30 जुलाई 2021 को सालबाड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि हीरक सिंघो नामक एक व्यक्ति ने उन्हें वाहन बिक्री करने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की है। उनके साथ करीब दो लाख 60 हजार रूपये की ठगी हुई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति ने अपना गलत परिचय देकर घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए एक महीना के अंदर उक्त गाड़ी को सिलीगुड़ी से बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरु की गई। पिछले 9 महीना से आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया गया, लेकिन वह पकड़ से बाहर था।
जिसके बाद आरोपी के मोबाइल लोकेशन की सहायता से आरोपी हीरक की लोकेशन को पुलिस ने ट्रेस किया। जो कोलकाता दिखा रहा था। इसके बाद एक टीम कोलकाता के लिए रवाना हो गया। कोलकाता जाकर दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना की सहयोगिता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 16 अप्रैल को अदालत मे पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद पुलिस सोमवार रात को आरोपी को सिलीगुड़ी लेकर पहुंची। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।