अरण्य सप्ताह के उपलक्ष्य में दो स्वयंसेवी संस्थाओं ने बांटे पौधे

लाटागुड़ी, 13 जुलाई (नि.सं.)। अरण्य सप्ताह के अवसर पर मानव कल्याण सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं विवेकानंद युवा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने लाटागुड़ी उत्तर झार माट्टियाली इलाके में घर-घर जाकर पौधे वितरित किये।


दोनों स्वयंसेवी संगठनों ने स्थानीय लोगों को प्लास्टिक और हरियाली से निजात दिलाने का संदेश भी दिया। विवेकानंद युवा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सचिव शुभदीप मजूमदार ने कहा कि हम सभी को पौधे लगाकर स्वस्थ वातावरण वाला परिवेश बनाना चाहिए।

वहीं, मानव कल्याण सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सचिव उदयन मजूमदार ने कहा कि पौधे वितरित करने के अलावा सभी कोे प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *