सिलीगुड़ी, 22 जून (नि.सं.)। आठ सूत्री मांगों के समर्थन में माकपा के पूर्व पार्षदों ने सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव को एक ज्ञापन सौंपा है। आज माकपा के 15 पूर्व पार्षदों ने प्रशासक मंडली के साथ एक बैठक की।
पूर्व पार्षद मुंशी नूरुल इस्लाम ने कहा कि वे यहां आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आए हैं। प्रशासक मंडली को कोरोना वैक्सीन से जुड़ी कई समस्याएं से अवगत करवाया गया।
वर्तमान में वार्डों में को-ऑडिनेटर न होने के कारण सफाई कर्मियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन समस्याओं लेकर नगर निगम में पहुंचे है। दूसरी ओर, प्रशासक गौतम देव ने कहा इन मुद्दों पर गौर किया जाएगा।